कैलाश मानसरोवर यात्रियों का किया सम्मान सम्मान, चलाया स्वच्छता अभियान
प्रयागराज, जून 7 -- प्रयागराज। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह दशाश्वमेध घाट पर पूर्व उपमहापौर एवं गंगा विचार मंच की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर प्रयागराज से प्रस्थान करने वाले तीर्थयात्रियों का सम्मानित किया। कार्यक्रम में नेहा केशरी, विजय केशरी, रमेश केशरी आदि ने तीर्थ यात्रियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी गईं। अनामिका चौधरी ने मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन कर सभी यात्रियों की सकुशल एवं सफल यात्रा के लिए प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त तीर्थयात्रियों के साथ गंगा तट पर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर अनामिका चौधरी ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है तथा तीर्थस्थलों की पवित्रता बनाए रखने में सभी को योगदान देना चाहिए। घाट पर शरबत भी वितरित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.