कैलाश-मानसरोवर यात्रा से लौटे रामाश्रय सिंह का हुआ स्वागत
मऊ, अगस्त 30 -- मऊ, संवाददाता। लिपुलेख दर्रे के माध्यम से कैलाश यात्रा पर गया इस वर्ष का अंतिम दल भी गुरुवार देर रात भारत आ गया। जिले के रामाश्रय सिंह इस दल के सबसे वरिष्ठ सदस्य थे। यह उनकी दूसरी कैलाश यात्रा रही। इसके पूर्व 2007 में भी वे कैलाश-मानसरोवर की यात्रा कर चुके हैं। रामाश्रय सिंह ने बताया कि भारत और चीन सरकार के सहयोग से आयोजित यह यात्रा विगत पांच वर्षों से स्थगित थी। पिछले वर्ष प्रारंभ हुई इस यात्रा में 10 दलों ने नाथुला और लिपुलेख दर्रों से यात्रा की। बताते चलें कि भारत सरकार द्वारा इस यात्रा के लिए ई-लाटरी के माध्यम से सदस्यों का चयन होता है। तत्पश्चात विभिन्न स्तरों पर स्वास्थ्य परीक्षण में सफल यात्री ही इसके लिए पात्र होते हैं। इस वर्ष 941 यात्री ही इसके लिए पात्र रहें। भीटी निवासी रामाश्रय सिंह द्वारा 61 वर्ष की उम्र इस य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.