कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे मनीष का सम्मान
रिषिकेष, जून 16 -- डोईवाला के समाजसेवी मनीष धीमान ने कैलाश मानसरोवर यात्रा सफलता पूर्वक की। मंगलवार को उनके यात्रा से लौटने पर क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। मनीष धीमान ने बताया कि वह बीते तीन जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा में निकले थे। उन्होंने यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि भगवान शिव की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से उन्हें इस पावन यात्रा को पूर्ण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने यात्रा को आध्यात्मिक ऊर्जा, आत्मिक शांति और श्रद्धा का अद्भुत संगम बताया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को प्रसाद भी वितरित किया और सभी ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव का स्मरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.