नई दिल्ली, जून 28 -- कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए निकले 52 भारतीय नेपाल में ट्रैवल डॉक्यूमेंट पूरे न होने की वजह से फंस गए हैं। ऐसे समय में विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को पूरा करके लौट कर आए यात्रियों के अनुभवों के आधार पर एडवायजरी जारी की है। इसके साथ ही मंत्रालय ने एक बयान जारी करके यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह निजी टूर ऑपरेटरों के साथ यात्रा करने के पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट और ऑपरेटर की ऑथराइजेशन (पंजीकरण) की जांच कर लें। इसके साथ ही जब तक डॉक्यूमेंट पूरे न हो भारत से अपनी यात्रा शुरू न करें। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे की परमिट, वीजा वगैराह के बिना केवल उम्मीद में यात्रा शुरू करना सही नहीं है। इससे रास्ते में फंसने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सब कुछ पक्का होने के बाद ही भारत से अपनी यात्रा शुरू करे...