लखनऊ, जुलाई 10 -- प्रदेश सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्ण करने वाले यूपी के मूल निवासी तीर्थयात्रियों के लिए अनुदान प्राप्त करने की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा संचालित इस व्यवस्था के तहत पात्र तीर्थयात्रियों को राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।इस योजना का उद्देश्य कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्ण करने वाले प्रदेशवासियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। शासनादेश के अनुसार यात्रा पूर्ण करने वाले पात्र तीर्थयात्री यात्रा समाप्त होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर धर्मार्थ कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [www.updharmarthkarya.in](http://www.updharmarthkarya.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन के दौरान तीर्थयात्रियों को नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्...