रांची, जून 20 -- रांची। श्री राम भरत मिलाप समिति ने शनिवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को रांची हवाई अड्डे पर माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। इस जत्थे में श्री राम भरत मिलाप समिति के बालवीर जैन, मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के संजय अग्रवाल, शशि भूषण सिंह, गीता देवी, चंद्रकांत सिंघानिया, कृष्णा मिश्रा और पूसन चटर्जी रांची हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए रवाना हुए। ये सभी श्रद्धालु रविवार सुबह लखनऊ से मानसरोवर यात्रा के लिए आगे का सफर तय करेंगे।शुभकामनाएं व विदाई देने वालों में समिति के महेश विजय, जितेंद्र बरनवाल, ऋषभ रामपुरिया, रामचंद्र अग्रवाल तथा भारत तिब्बत सहयोग मंच के अनिल केसरी व प्रज्ञा सोनी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी समिति के रोहित शारदा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...