नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 19 तक पंजीकरण, एक हजार को मिलेगा मौका नई दिल्ली विशेष संवाददाता केंद्र सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार उत्तराखंड और सिक्किम के रास्ते 10-10 समूहों में कुल एक हजार यात्रियों को कैलाश मानसरोवर यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
यात्रा की जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि चीन के साथ समन्वय से होने वाली यह यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित होगी। इस बार उत्तराखंड के लिपुलेख से 50-50 यात्रियों के 10 जत्थे जाएंगे जबकि सिक्किम के नाथुला दर्रे से भी इसी प्रकार के 10 जत्थे जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया विदेश मंत्रालय ने बताया कि आवेदन स्वीकार करने के लिए वेबसाइट kmy.gov.in खोल दी गई है। यात्रियों का चयन आवेदकों में से कंप्यूटर आधारित ड्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.