कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन
मेरठ, जून 16 -- जिले में 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस वर्ष जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। सोमवार को डीएम डा. वीके सिंह ने स्वयं स्टेडियम पहुंच कर तैयारियों का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, साफ-सफाई और साउंड सिस्टम की पुख्ता व्यवस्था, प्रतिभागियों के लिए पेयजल की उपलब्धता और बैठने के उचित इंतजाम, किसी भी आपात स्थिति के लिए चिकित्सा सुविधा और एम्बुलेंस की तैनाती, स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्यों, रंगाई-पुताई और मेंटेनेंस के कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.