कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होगी जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता
मेरठ, अगस्त 31 -- उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से सितंबर और अक्टूबर में प्रस्तावित राज्य जूनियर, अंडर-23 और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होने जा रही हैं। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं पांच सितंबर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक पर होगी। जिसमें विभिन्न आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन एंट्री करनी होगी। खिलाड़ी जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट के माध्यम से तीन सितंबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। खिलाड़ियों को अपनी जन्मतिथि के आधार पर सही आयुवर्ग का चयन करके ही एंट्री करनी होगी। जिसके चलते छह आयुवर्ग में मुकाबले होंगे। प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.