मेरठ, अक्टूबर 3 -- खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से डीएवी पब्लिक स्कूल नेशनल स्पोर्ट्स-2026 की रीजनल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने जा रहा है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में होने वाली विभिन्न खेल प्रतियोगिता में सात क्लस्टरों के 50 से अधिक डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में सात क्लस्टरों के करीब 52 डीएवी विद्यालयों के 1500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मेरठ में होने वाली इन प्रतियोगिताओं में करीब 31 इवेंट्स होंगे। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित होने वाले खेलों में फुटबॉल, तीरंदाजी, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, जूडो, स्किपिंग रोप, हैंडबॉल, ने...