कैलाश पंत बने जिला संरक्षक
हल्द्वानी, मई 25 -- पूनम मौर्य हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। लालकुआं इकाई के वरिष्ठ व्यापारी एवं पूर्व चेयरमैन लालकुआं नगर पालिका कैलाश पंत को जिला संरक्षक मनोनीत किया है। इस पर पंत ने जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री का आभार व्यक्त करते हुए संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का भरोसा दिलाया। प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, दीवान सिंह बिष्ट दानी, नंदकिशोर, मुरली मनोहर मुलानी, कौशलेंद्र भट्ट आदि ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.