चाईबासा, जून 13 -- गुवा, संवाददाता। गुवा के कैलाश नगर में शुक्रवार शाम बाल अधिकार एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र को औपचारिक रूप से बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माध्यम बताया। इस अवसर पर गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, बाल अधिकार सुरक्षा मंच की सलाहकार पदमा केसरी, समाजसेवी गीता देवी, एस्पायर संस्था की प्रतिनिधि शताक्षी दास, ममता देवी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने और प्रत्येक बच्चे को...