चतरा, जून 17 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के परोरिया बेला स्थित पवित्र कैलाश धाम में आयोजित शिव चर्चा सह भजन कार्यक्रम भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों ने शिरकत की, जिससे पूरा कैलाश धाम परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं की भारी भागीदारी रही। दिन भर चले इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने हारमोनियम, बैंजो और ढोलक जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए। संगीत की मधुर लहरियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शिव चर्चा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा और उनके जीवन दर्शन को विस्तार से साझा किया गया, जिसे सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गए। कैलाश धाम का पूरा प्रांगण सुबह से ही भक्तों से खचाखच भरा रहा। भगवान शिव की भक्ति म...