कैलाश दर्शन कर लौटे यात्रियों का स्वागत
बदायूं, मई 20 -- बालाजी बलदेवधाम गुदनी में आदि कैलाश से दर्शन कर लौटे तीर्थयात्रियों आशीष, लखन शर्मा एवं दया मिश्रा का महंत ललितेश्वनंद महाराज बलदेवधाम परिवार द्वारा स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर फूलमालाएं पहनाईं तथा श्री हनुमान जी महाराज का पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद महाराज ने आदि कैलाश की दिव्य महिमा का भक्तिमय वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को सनातन धर्म एवं भक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में सपा नेता आकाश मिश्रा, सुमित शर्मा, हिमांशु उपाध्याय , पंकज शर्मा सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शुकदेव आश्रम पहुंचे जनपद न्यायाधीश, आशीर्वाद लिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.