कैलाश चौधरी अध्यक्ष और ज्योति सिंह बनी वाणिज्य परिषद की उपाध्यक्ष
रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में गुरुवार को वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कैलाश चौधरी को अध्यक्ष, ज्योति सिंह को उपाध्यक्ष, शिवम आर्य को सचिव तथा गीतांजलि चौबे को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह एवं विभाग प्रभारी प्रो. भारत सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों ने भाषण, गायन, कविता, नृत्य एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. इंदु शेखर ममगाई, डॉ. मनी साहनी तथा विकास पलाडिया शामिल रहे। यहां संयोजक डॉ. चंद्रपाल, डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ. मनोज पांडे, डॉ. शैलजा जोशी, डॉ. अपर्णा सिंह, डॉ. दीपा वर्मा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.