प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। परेड मैदान पर आयोजित दस दिवसीय सरस मेले के दूसरे दिन होली व बसंतोत्सव समारोह में श्रोता सांसद मनोज तिवारी के भोजपुरी गीतों पर जमकर झूमे। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाषण समाप्त होने के बाद मंच को गीत संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ। मंच पर सबसे पहले पद्मश्री गायक कैलाश खेर ने गाना शुरू किया। कैलाश ने मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया मैं लीजिए, रंग दी नी, रंग दी नी, पिया के रंग, कौन है वो कहां से आया, क्या कभी अंबर से सूरज बिखरता है, प्रीत की लत ऐसी लगी... तेरे नाम से जी लूं, तेरे नाम से मर जाऊं जैसे शानदार गाने गाए। पंडाल में बैठे लोग कैलाश के गीत शांत होकर सुनते रहे। इसके बाद सांसद मनोज तिवारी मंच पर पहुंचे तो पंडाल का माहौल ही बदल गया।दर्शकों से संवाद करते हुए मनोज तिवारी ने भोजपुरी गीत कन...