बाराबंकी, मार्च 7 -- बाराबंकी। शहर में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा शहर के कैलाश आश्रम स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव के साथ शामिल हुईं। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रसूलपुर मोहल्ला स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां कथा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और इसके साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।आयोजक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि दूधेश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.