अल्मोड़ा, मार्च 21 -- राज्य के विभिन्न जिलो के दुर्गम क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 लोगों को देहरादून में राज्यपाल ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें जागेश्वर धाम के मुख्य पुजारी महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज भी शामिल रहे। उनकी ओर से आश्रम निर्माण, गौशाला निर्माण, वृद्धाश्रम और अनाथाश्रम मे सहयोग के लिए यह सम्मान दिया गया। इस दौरान रजत शक्ति, हिमाशु शर्मा, आरजे निधि, सरीन सब्जवानी, खुशाल शाह, मानिक अरोरा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...