मेरठ, मई 20 -- शहर की प्रमुख इलाकों में शुमार कैलाशपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। पिछले तीन दिनों में आवारा कुत्तों ने कई राहगीरों और लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मंगलवार को भी तीन लोग खूंखार कुत्तों के हमले में चोटिल हो गए। लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी का कहना है कि लगातार कुत्ते पकड़े जा रहे हैं। नियमानुसार कार्रवाई हो रही है। कैलाशपुरी में बुधवार को टीम भेजकर कार्रवाई की जाएगी। कैलाशपुरी निवासी हरेंद्र ने बताया कि इलाके में पिछले कुछ दिनों से कुत्ते बेहद खूंखार हो चुके हैं। गली से गुजरने वाले हर व्यक्ति को ये अपना निशाना बना रहे हैं। बीते द...