मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मीरापुर। उत्तर प्रदेश चकबंदी आयुक्त के निर्देशों पर ग्राम कैलापुर जसमौर में एक विशेष जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य चकबंदी प्रक्रिया से जुड़ी कृषकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना और पारदर्शी संवाद स्थापित करना रहा। गाँव कैलापुर जसमोर में आयोजित विशेष जन चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता चकबंदी अधिकारी सदर तृतीय, श्री विनोद कुमार शर्मा द्वारा की गई। चौपाल के दौरान चकबंदी अधिकारी ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी आपत्तियों व सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि चकबंदी से संबंधित जो भी लंबित प्रकरण हैं, उनका समयबद्ध और न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। चौपाल में चकबंदी प्रक्रिया की बारीकियों पर ...