संभल, मार्च 24 -- कैला देवी पुलिस ने मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कैला देवी मंदिर परिसर में नवरात्र के अवसर पर पूजा-अर्चना हेतु आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र के सीयूजी नंबर, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल ममता तथा थाना कैला देवी की एसआई आंचल सिद्धू मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.