संभल, अप्रैल 20 -- कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार को झारखंड पुलिस ने छापा मारकर भगाकर लाई गईं दो युवतियों में से एक युवती को बरामद कर लिया। जबकि दूसरी युवती की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। बिहार निवासी युवक की झारखंड की दो युवतियों से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई और बाद में प्रेम प्रसंग हो गया। करीब 15 दिन पहले युवक दोनों युवतियों को लेकर संभल जिले के कैलादेवी क्षेत्र के गांव शकरपुर ले आया और अपनी रिश्तेदारी में रहने लगा। शनिवार को पुलिस लोकेशन के आधार पर संभल पहुंची और कैलादेवी पुलिस की मदद से शकरपुर गांव से एक युवती को बरामद कर लिया जबकि आरोपी दूसरी युवती को लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- दो युवतियों को बरामद कर परिजनों को सौंपा पुलिस दूसरी युवती व आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। कैला देवी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.