कैलहट ग्रामीण डाकघर में 46.59 लाख का गबन, मुकदमा
मिर्जापुर, अगस्त 9 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नरायनपुर उप डाकघर के कैलहट ग्रामीण डाक शाखा में 46 लाख 59 हजार 630 रुपये के गबन के मामले में डाकपाल, उसकी मां, दो भाइयों समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सहायक डाक अधीक्षक (पश्चिमी) पवन कुमार की तहरीर पर सात अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई। मामले में प्रधान डाकघर के लिपिक शिवम बिंद को निलंबित कर दिया गया है। जबकि मिर्जापुर के डाक अधीक्षक का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर शनिवार को राजेश कुमार ने कार्यभार संभाला। आरोप है कि कैलहट ग्रामीण डाक शाखा में तैनात डाकपाल सलीम खान लंबे समय से जमाकर्ताओं की धनराशि में हेराफेरी कर रहा था। अप्रैल में हुए ऑडिट के दौरान मामला सामने आया। इसके बाद करीब चार माह तक चली जांच में गबन की पूरी तस्वीर सामने आई। पुलिस को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.