चम्पावत, मार्च 9 -- लोहाघाट। सुंई पऊ नव निर्मित कैलबकरिया बाबा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ। सोमवार को देव डांगरों ने आयुधों के साथ रामेश्वर घाट में पवित्र स्नान किया। पुरोहित प्रकाश पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। पुजारी जगत प्रकाश चतुर्वेदी ने प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में देव डांगर जगदीश थ्वाल, गिरीश सक्टा, शुभम चतुर्वेदी, सतीश ओली, हेमेश चतुर्वेदी, विवेक चतुर्वेदी, आशुतोष, हरी नंदन चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, गोविंद चतुर्वेदी और नवल चतुर्वेदी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...