कैलटेक्स चौक के पास 42.83 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 7 -- किशनगंज। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने एक युवक को 42.83 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई शनिवार की शाम को की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले के माटीगाड़ा थाना क्षेत्र स्थित सूर्यजेशन कॉलोनी ब्लॉक डी, नॉकाघाटी मोड़ निवासी 26 वर्षीय सुजित पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। रविवार को किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एसपी संतोष कुमार को पांच सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मालदा से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर किशनगंज के कैलटेक्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.