लोहरदगा, दिसम्बर 11 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित लैम्पस में धान खरीद की व्यवस्था को लेकर कैरो पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी ने बीडीओ छंदा भटाचार्य को आवेदन दिया है। लिखित आवेदन में कहा गया है कि कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित लैम्पस में विगत कई वर्षो से धान खरीद नहीं हो रही है। यहां के किसानों को सढाबे पंचायत के डूमरटोली लैम्पस में धान बेचना पड़ता है। इससे काफी परेशानी होती है। धान वहां तक ले जाने का लागत भी काफी बढ़ जाता है। कैरो लैम्पस भवन की स्थिति काफी जर्जर है। अतः प्रखंड परिसर में खाली पड़ा एफसीआई गोदाम में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर धान क्रय की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.