लोहरदगा, मई 11 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा और सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में एलईडी वैन के माध्यम से कैरो के चाल्हो, गजनी और नगज़ुआ बाजार के ग्रामीणों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान पीएलवी अशोक यादव, प्रियंका कुमारी, प्रदुमन सिंह, धनेश्वर साहू ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली नि:शुल्क कानूनी सहायता लोक अदालत और सिविल कोर्ट की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- आदिवासी बाहुल्य इलाकों में डालसा की टीम ने चलाया विधिक जागरु...