रांची, दिसम्बर 13 -- रांची, संवाददाता। झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन की ओर से शनिवार को शहर में क्रिसमस कार्निवल उत्सव यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर से ही पुरुलिया रोड स्थित लोयला मैदान में कार्निवल में शामिल होने के लिए युवाओं का जुटान शुरू हो गया था। दोपहर बाद लगभग तीन बजे पल्ली पुरोहित फादर आनंद डेविड खलखो की प्रार्थना एवं शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाने के साथ कार्निवल का शुभारंभ हुआ। हजारों की संख्या में युवाओं ने इस उत्सव यात्रा में भाग लिया। लोयला मैदान में पहुंचते ही युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी अपने दोस्तों के साथ फोटो और सेल्फी लेते नजर आए। लोयला मैदान से निकलकर उत्सव यात्रा डंगराटोली की ओर बढ़ी। वाहनों को रेड-व्हाइट गुब्बारों, तारों और रिबन से सजाया गया था। गाड़ियों के पीछे लगे लाइव बैंड सालेम ग्रुप की ओर से कैरोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.