देहरादून, मार्च 2 -- देहरादून। 14वें आयुष पंत मेमोरियल वन डे फुटबॉल टूर्नामेंट में कैरेबियन एफसी ने फाइनल में मॉर्निंग स्टार को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में खेला गया, जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया। कैरेबियन एफसी के बतिस्ता को बेस्ट प्लेयर और मॉर्निंग स्टार के अंकित खरोला को बेस्ट गोलकीपर चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...