रांची, दिसम्बर 20 -- रांची, संवाददाता। ओमनी-चैनल ज्वेलरी ब्रांड कैरेटलेन (ए टाटा प्रोडक्ट) ने लालपुर में अपना तीसरा स्टोर लांच किया। प्रबंध निदेशक सौमेन भौमिक ने बताया कि यह नया स्टोर ग्राहकों को आभूषणों को स्पर्श करने और उन्हें महसूस करने का एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। स्टोर में बटरफ्लाई, आरण्य, ओम्ब्रे, डिज्नी और हैरी पॉटर सहित आठ हजार से अधिक डिजाइनों का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है। त्योहारी सीजन पर मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। स्टोर में आधुनिक मंगलसूत्र, रोजमर्रा के झुमके और कॉकटेल रिंग जैसे लोकप्रिय आभूषणों की एक विस्तृत शृंखला मौजूद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.