बस्ती, जनवरी 17 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। कैरी बैग का सौदा करने के नाम पर व्यापारी से सवा दो लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गौर थानाक्षेत्र के नगर पंचायत बभनान निवासी अभिषेक कुमार गुप्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि कैरी बैग मंगवाने के लिए मोबाइल पर बात हुई। जिसमें तीन लाख बीस हजार रुपये में कैरी बैग का सौदा तय हुआ। एक जुलाई 2025 को एडवांस के तौर पर दस हजार संबंधित के खाते में भेजे गए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुछ समय बाद आरटीजीएस के माध्यम से 70000, 49000, 25000 सहित क्रमशः अन्य कई किस्तों में 220000 रुपये मंगा लिए गए। अब कैरी बैग की डिलीवरी में हीलाहवाली की जा रही है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष गौर संतोष कुमार ने बताया कि पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.