गिरडीह, मई 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के कैरीडीह गांव में नल जल योजना के तहत लगाया गया जलमीनार में खराबी आ जाने से ग्रामीणों को तपती गर्मी के मौसम में पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बताया गया कि गांव के रवानी टोला में एक भी चापाकल नहीं है। जिससे इस टोले के करीब 35 परिवार को पेयजल के लिए परेशानी होते रहती है। टोला रंगनियाटांड़ एवं यादव टोला स्थित मानकुंवर बाबा स्थान के पास लगाया गया जलमीनार एवं चापाकल खराब पड़ा हुआ है।गांव के द्वारिका तुरी, धोकल तुरी, मंटू यादव, अशोक यादव, विकास यादव, अनिल यादव, अशोक राम, सुजीत राम, प्रदीप राम, विजय राम, शिवनारायण राय, नरेश राय, सुधीर राय ने रविवार को बताया कि जलमनीर बंद रहने व चापाकल खराब रहने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दिए जाने के बाद भी समस्या दूर नहीं की गई है।वार्ड सद...