बगहा, मार्च 2 -- बगहा, हमारे संवाददाता। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा संपन्न होते ही जहां एक ओर छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को लेकर उत्सुक हैं, वहीं दूसरी ओर आगे की पढ़ाई और कैरियर को लेकर असमंजस की स्थिति भी बनी रहती है। इसी भटकाव को दूर करने के उद्देश्य से बगहा के सरकारी शिक्षकों की एक टोली इन दिनों सक्रिय रूप से कैरियर मार्गदर्शन अभियान चला रही है। यह शिक्षकों का स्वैच्छिक समूह विभिन्न माध्यमों से विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंच रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, स्थानीय शैक्षणिक पहल 'चंपारण ज्ञानाग्रह' तथा व्यक्तिगत मुलाकातों के जरिए छात्र-छात्राओं को मैट्रिक और इंटर के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक व व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी दी जा रही है। समूह में बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित प्रधान शिक्षक भी शामिल हैं तो कई अनुभवी 2 शिक्षक भी इस अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.