बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत सभी राजकीय विद्यालयों के प्रजेंटेशन हुए। इस दौरान कॅरियर क्लब का गठन, पंख पोर्टल लॉग इन करना, कॅरियर हब का निर्माण, काउंसलिंग, कॅरियर मेला, पंख पत्रिका आदि के प्रकाशन का एक प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से करना था। इनमें से पांच बेस्ट प्रेक्टिस का चयन समिति ने किया। प्रथम स्थान राजकीय हाईस्कूल इनायतपुर की प्रधानाचार्य कुसुमलता को मिला। द्वितीय स्थान राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य मनोज दिवाकर, तृतीय राजकीय हाईस्कूल नबी नगर के प्रधानाचार्य शमा रफीक, चतुर्थ स्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल की आलिया और पांचवा स्थान राजकीय हाईस्कूल बडेपुरा के प्रस्तुतीकरण को मिला। पुरस्कार वितरण एडीआईओएस गिरीश चंद्र यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...