गया, मार्च 24 -- गुरुआ प्रखंड के कोलौना पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलौना, गुरुआ-गयाजी में मंगलवार को प्रिंसिपल विनोद कुमार के नेतृत्व में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों के माल्यार्पण से हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना और सही शैक्षणिक दिशा प्रदान करना था। कार्यक्रम में सेवानिवृत अभियंता सलाउद्दीन खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के तीन मूलमंत्र कार्य करने की इच्छा, कठोर परिश्रम और निरंतर प्रयास हैं। गुरुआ थाना के अवर निरीक्षक इसीडोर केरकटा ने भी कैरियर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए वर्तमान चुनौतियों और अवसरों पर प्रकाश डाला तथा लक्ष्य के प्रति सजग रहने की सलाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.