शामली, मई 1 -- कैराना। क्षेत्र में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार दोपहर तक चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन मौसम बदलते ही ठंडी हवाएं चलने लगीं और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज बारिश के साथ ओले गिरने लगे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया। बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते नजर आए, वहीं बुजुर्गों ने भी राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- MP में बदला मौसम: मुरैना में गिरे जमकर ओले, जम गई सफेद चादर; भोपाल में भी बारिश हालांकि, इस बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान संदीप ने बताया कि जिन खेतों में अभी गेहूं की फसल खड़ी है, वहां तेज हवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.