कैराना में पूर्व सभासद के पुत्र के घर पथराव, वीडियो वायरल
शामली, मार्च 21 -- कैराना। नगर में एक गैंगस्टर की दबंगई का मामला सामने आया है। गैंगस्टर ने अपने साथियों संग पूर्व सभासद के पुत्र के घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान सात वर्षीय बालक समेत दो लोग घायल हो गए। घटना से पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों का पथराव करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने गैंगस्टर व उसके एक साथी नामजद समेत 10-12 अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के मोहल्ला दरबारकलां निवासी पूर्व सभासद नफीस अहमद के पुत्र फरहान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह शुक्रवार को बाजार जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ला गुली छड़ियान निवासी आफताब उर्फ ताबू कुरैशी पुत्र जरीफ बाजार में उसके सामने आया और हटने को कहा, जबकि भीड़ के कारण रास्ता नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.