शामली, मार्च 21 -- कैराना। ईद-उल-फितर का पर्व कैराना क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। प्राचीन ईदगाह में हजारों लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर की प्राचीन ईदगाह में शनिवार सुबह करीब 7:20 बजे ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। यहां जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना ताहिर ने नमाज अदा कराई, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत की। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। नमाज से पूर्व समाज में फैली कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। मौलाना ताहिर ने कहा कि प्रशासन शासन के दिशा-निर्देशों का पालन कराता है, ऐसे में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सड़कों पर नमाज अदा करने पर लगी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.