शामली, मार्च 23 -- कैराना। ईद के मौके पर नमाज अदा करने जा रहे मुस्लिमों को पुलिस-प्रशासन द्वारा ईदगाह और जामा मस्जिद तक पहुंचने से रोकने का आरोप लगा है। मामले में जामा मस्जिद के इमाम के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है। नगर की जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना ताहिर के नेतृत्व में लोगों ने सोमवार को तहसील में पहुंचकर सीडीओ व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि 21 मार्च को ईद के अवसर पर मुसलमान अमन-शांति के साथ ईदगाह में नमाज अदा करने जा रहे थे, जिसका समय प्रातः साढ़े सात बजे निर्धारित था। आरोप है कि सुबह सात बजे के बाद इमाम गेट चौराहे पर पुलिस-प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया, जबकि ईदगाह के अंदर पर्याप्त जगह खाली थी। इसी प्रकार जामा मस्जिद के गेट पर भी लोगों को अंदर जाने से रोकने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन...