शामली, अप्रैल 24 -- कैराना। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में कैराना के छात्र ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी छात्र हर्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल कैराना में टॉप किया, बल्कि जिले की टॉप-10 सूची में भी स्थान बनाया है। सीमित संसाधनों के बावजूद हर्ष की मेहनत और लगन प्रेरणादायक बनी हुई है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में लाला नरसिंह दास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हर्ष ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कैराना टॉप किया है। इसके साथ ही उसने जिले की टॉप-10 सूची में भी अंतिम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- केएमएस स्कूल के छात्र ऋषभ राणा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हर्ष के छोटे भाई रौनक ने भी 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार की खुशी को दोगुना कर दिया। दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.