जमुई, सितम्बर 7 -- गिद्धौर । निज संवाददाता गिद्धौर प्रखंड के कैराकादो गांव के भक्त मंडली ने देवघर के लिए रथ यात्रा निकाली। यह कर्म पिछले वर्ष से शुरू हुआ और इस साल भी पूरे गांव श्री हरि कीर्तन करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया उसके बाद सुल्तानगंज के लिए निकल गया। जहां की सुल्तानगंज से जल भरकर पूरे रास्ते भजन कीर्तन करते हुए बैद्यनाथ धाम पहुचेंगे। इसके बाद देवघर से बासुकीनाथ के लिए भजन कीर्तन करते हुए बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण करेंगे। बताते चलें कि कैराकादो गांव के पूरे समाज ने पिछले वर्ष से यह रथ यात्रा का शुभारंभ किया। और इस साल भी पूरे गांव की भक्त मंडली ने पूरे धूमधाम से देवघर के लिए सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर भोलेनाथ को जलार्पण करेंगे। इस मौके पर दर्जनों भक्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...