कैरव गांधी के अपहरण में शामिल कार चालक ने दी जमानत अर्जी
जमशेदपुर, जून 21 -- जमशेदपुर के उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण के दौरान कार चलाने वाले मनप्रीत सिंह सीखोन ने शुक्रवार को सीजेएम की अदालत में जमानत अर्जी दी। लुधियाना से गिरफ्तार होकर घाघीडीह जेल में बंद मनप्रीत सिंह सीखोन की ओर से अधिवक्ता युवराज श्रीवास्तव ने अर्जी दी। जबकि, सीजेएम की अदालत में अधिवक्ता आरसी कर ने लुधियाना से गिरफ्तार अमरेन्द्र सिंह एवं कोलकाता से पकड़े गए गुरुदीप शेर सिंह की भी अर्जी दी है। इधर, अधिवक्ता विद्या सिंह ने शेखपुर के करण राज की जमानत अर्जी पहले से दे रखी है। इससे कैरव गांधी अपहरण केस में चार आरोपियों की जमानत अर्जी सीजेएम की अदालत में लबित है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को एडीजे-3 की अदालत से तीन आरोपी फरार शाद आलम की और जेल में बंद रमीज रजा और मोहन कुमार प्रसाद की जमानत अर्जी सुनवाई के बाद रद्द हुई थी। मालूम हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.