जमशेदपुर, जनवरी 25 -- झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा रविवार को जमशेदपुर पहुंचीं। वह बिष्टुपुर के कारोबारी देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण मामले की समीक्षा के लिए शहर आई हैं। डीजीपी के शहर पहुंचते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।डीजीपी ने सबसे पहले उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां से कैरव गांधी का अपहरण किया गया था। घटनास्थल पर उन्होंने जांच से जुड़े बिंदुओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद डीजीपी एसएसपी आवास पहुंचीं, जहां पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की जा रही है। मीटिंग में एसएसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग के अलावा सभी डीएसपी और संबंधित थानों के थाना प्रभारी मौजूद हैं। बैठक में अब तक की जांच प्रगति, संभावित सुराग और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.