कैरव गांधी अपहरण मामले में जमानत पर फैसला सुरक्षित
जमशेदपुर, अगस्त 5 -- उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण मामले में एडीजे-2 की अदालत में सोमवार को आरोपी उपेंद्र सिंह की जमानत अर्जी पर बचाव पक्ष ने बहस की। अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बताया कि अदालत ने जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कैरव गांधी का 13 जनवरी को बिष्टूपुर से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने उन्हें 26 जनवरी को हजारीबाग के पास हाईवे से बरामद किया था। पुलिस ने अदालत में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। कैरव गांधी का कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जा चुका है। जेल में आरोपियों का टीआई परेड भी कराया गया है। इस मामले में बिहार, कोलकाता और पंजाब से गिरफ्तार सभी आरोपी अभी जेल में हैं। मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.