कैरव गांधी अपहरण केस में 23 को सुनवाई
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- जमशेदपुर। उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण केस में अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में 23 जुलाई को तीन आरोपियों के जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है। अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने बिहार से गिरफ्तार उपेंद्र सिंह की अर्जी दी है जबकि अधिवक्ता रामचंद्र कर ने पंजाब से गिरफ्तार अमरिंदर सिंह और मनजीत सिंह की जमानत के लिए अर्जी दिया है। कैरव गांधी का 13 जनवरी को बिष्टुपुर से अपहरण किया गया था जिसे पुलिस ने 26 जनवरी को हजारीबाग के पास हाईवे से बरामद की थी। पुलिस ने अदालत में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने के साथ जेल में पहचान परेड भी कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.