जमशेदपुर, फरवरी 13 -- उद्योगपति कैरव गांधी के अपहरण कांड में पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। जांच में सामने आया है कि घटना में शामिल कुछ आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। ऐसे में कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट लेने की प्रक्रिया कर रही है। वारंट जारी होते ही आरोपियों की तलाश तेज कर दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपहरण कांड के खुलासे के बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, लेकिन गिरोह के कुछ सदस्य लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अबतक फरार आरोपी हाथ नहीं लगे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.