जमशेदपुर, मई 5 -- जमशेदपुर। उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड में आरोपी शाद आलम और रमीज रजा की जमानत पर अब एडीजे-3 अदालत में 8 मई को सुनवाई होगी। अधिवक्ता मो. जाहिद इकबाल ने बताया कि रमीज रजा को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि शाद आलम मामले में शुरू से फरार है और अदालत में अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत अर्जी दी है। मालूम हो कि सर्किट हाउस एरिया निवासी उद्योगपति कैरव गांधी का 13 जनवरी को दोपहर कदमा-सोनारी लिंक रोड से अपहरण हुआ था। पुलिस ने 26 जनवरी को उसे बरही हाइवे से बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी को नहीं मिली जमानत इसके बाद जमशेदपुर पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर पटना, औरंगाबाद, गया, नवादा और कोलकाता समेत कई शहरों में छापेमारी कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जे...