जमशेदपुर, फरवरी 6 -- उद्यमी कैरव गांधी अपहरणकांड में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है। रिमांड के दौरान अपहरण की साजिश, इसमें शामिल अन्य लोगों और फरार आरोपियों के ठिकानों को लेकर अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है। मंगलवार को मुठभेड़ में घायल तीन आरोपियों को इलाज के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इन आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में अब भी छह आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं अपहरणकांड में शहर का एक युवक भी शामिल बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है। उसकी भूमिका को लेकर पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने मामले से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.