कैरली स्प्रिंग्डेल स्कूल में हर्षोल्लास से मना ओणम पर्व
बोकारो, अगस्त 26 -- सेक्टर 4 स्थित कैरली स्प्रिंग्डेल स्कूल में बुधवार को केरल का प्रसिद्ध पर्व ओणम हर्षोल्लास व पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय अध्यक्ष शशिंद्रन करात ने दीप प्रज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि ओणम केरल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। विद्यालय सचिव कृष्णा कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में केरल की पारंपरिक संस्कृति की आकर्षक झलक देखने को मिली। विद्यालय परिसर में फूलों से सुंदर पुक्कलम सजाया गया। विद्यार्थियों ने ओणम सद्या, पुलिकली व वल्लम काली की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां नृत्य-नाटिका के माध्यम से दीं। यह भी पढ़ें- Noida News: फूलों की रंगोली और भजन-कार्तन के साथ मनाया ओणम उत्सव रंगारंग कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.