बोकारो, मई 20 -- 24वीं ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप में कैरली स्प्रिंगडेल स्कूल के 14 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कुल 28 पदक अपने नाम किए। इनमें 11 स्वर्ण, 12 रजत व पांच कांस्य पदक शामिल हैं। विद्यालय की छात्रा ईशी वर्णवाल, श्रृष्टि, दीक्षिता व हृतिका ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय प्रशिक्षक श्री खेदु गोराई, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग व विद्यालय प्रबंधन को दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपाध्यक्ष वासुदेवन, जनरल सेक्रेट्री शशिधरन करात, प्रधानाचार्या रूमा कुमारी व अन्य शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 19 पदक जीते

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...